Subhadra Yojana Odisha 2026 @ subhadra.odisha.gov.in

सुभद्रा योजना ओडिशा सरकार ने महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए शुरू की है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2024 को लॉन्च किया। यह योजना खास तौर पर 21 से 60 वर्ष की महिलाओं की मदद के लिए बनाई गई है ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।

इस योजना के तहत हर पात्र महिला को पाँच साल में कुल ₹50,000 की सहायता राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए उनके आधार लिंक बैंक खाते में भेजी जाती है।

हर साल महिलाओं को ₹10,000 मिलते हैं, जो दो बराबर किस्तों में दिए जाते हैं:

  • पहली किस्त ₹5,000 रक्षाबंधन (राखी पूर्णिमा) पर
  • दूसरी किस्त ₹5,000 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर
महत्वपूर्ण नोट:
वर्ष 2024-25 से 2028-29 तक, कुल पाँच साल में महिलाओं को ₹50,000 की सहायता मिलेगी।
यह योजना वर्ष 2024-2025 से 2028-2029 तक राज्य के सभी 30 जिलों में लागू की जाएगी। जो भी महिला निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करती है, वह इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकती है। 
Subhadra Yojana

सुभद्रा योजना के लाभ

  • महिलाओं में पहचान और सशक्तिकरण को बढ़ाने के लिए सभी महिला लाभार्थियों को सुभद्रा कार्ड प्रदान किया जाता है
  • महिला को कुल ₹50,000 रूपये 5 वर्षो के भीतर वितरित किये जाएँगे
  • राशि सीधे DBT के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।

पात्रता

सुभद्रा योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए महिला को नीचे दिए गए सभी पात्रता को पूरा करना होगा जो इस पारकर से है:

  • आवेदक ओडिशा की निवासी हो।
  • आवेदक NFSA या SFSS के अंतर्गत कवर हो; यदि नहीं है तो वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक न हो।
  • आयु 21 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम हो; आधार कार्ड की जन्मतिथि को मान्य माना जाएगा।
  • वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जन्मतिथि 02.07.1964 से 01.07.2003 के बीच होनी चाहिए।
  • 01.07.2024 के बाद 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर योजना के शेष वर्षों के लिए ₹10,000/वर्ष मिलेगा।
  • 01.07.2024 के बाद 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर शेष वर्षों का लाभ नहीं मिलेगा।

अपात्रता

  • सुभद्रा योजना में महिलाएँ आवेदन नहीं कर सकती हैं जो किसी सरकारी योजना से ₹1,500/माह या ₹18,000/वर्ष या अधिक प्राप्त कर रही हों
  • वह महिला जो मंत्री के पद पर, आयकरदाता, सरकारी नौकरी या पेंशन प्राप्तकर्ता हों
  • यदि महिला 4-पहिया वाहन की मालिक हों
  • यदि महिला के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक सिंचित या 10 एकड़ से अधिक असिंचित भूमि हो।

सुभद्रा योजना आवेदन प्रक्रिया

सुभद्रा योजना के लाभ के लिए सभी पात्र महिलाओं को आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन ऑनलाइन SUBHADRA पोर्टल या ऑफलाइन प्रिंटेड फॉर्म से किया जा सकता है, जो नि:शुल्क उपलब्ध हैं। फॉर्म निकटतम Mo Seba/CSC केंद्र में जमा करना होगा। अगर आपके दस्तावेज में नाम या अन्य जानकारी अलग है, तो आपका आधार की जानकारी अंतिम मानी जाएगी। आवेदकों को स्व-प्रमाणन, undertakings और e-KYC पूरा करना होगा, प्राथमिक तरीका फेस-ऑथेंटिकेशन है।

1st: Online Apply 

  • स्टेप 1.  सबसे पहले subhadra.odisha.gov.in पर जाए
  • स्टेप 2.  होमपेज पर “Login” पर क्लिक करें
Subhadra Yojana Apply

और फिर “CSC लॉगिन” विकल्प चुनें।

Subhadra Yojana Apply Online

  • स्टेप 3.  अपने यूजर नाम/ईमेल और पासवर्ड डालें और कैप्चा कोड दर्ज करें ।
Subhadra Yojana Apply Online Login

  • स्टेप 4.  लॉगिन के बाद डैशबोर्ड में “नया आवेदन जमा करें” विकल्प चुनें।
  • स्टेप 5.  अपना 12-अंकीय आधार नंबर दर्ज करें और आगे बढ़ें।
  • स्टेप 6.  उपयोगकर्ता सहमति पेज पर नीति (Agreement Policy) स्वीकार करें।
  • स्टेप 7. e-KYC सत्यापन करें:
  1. OTP सत्यापन: आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजा गया OTP डालें।
  2. बायोमेट्रिक सत्यापन: CSC सेंटर पर फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन करवाएँ।

स्टेप 8.  व्यक्तिगत जानकारी और बैंक विवरण (खाता नंबर, IFSC) दर्ज करें।

दस्तावेज अपलोड करें:

  1. आधार कार्ड
  2. आय प्रमाण पत्र
  3. पासबुक कॉपी
  4. फोटो (2MB, PDF/JPG)

स्टेप 9. सभी जानकारी एक बार जांच ले और “जमा करें” बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 10. आवेदन ID SMS और ईमेल पर प्राप्त होगी, इसे आप अपने पास रखें।

2nd Offline Method:

सुभद्रा योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन में नि:शुल्क फॉर्म आंगनवाड़ी, CSC, ब्लॉक कार्यालय या मो सेवा केंद्र पर जा कर , वहा फॉर्म में आधार कार्ड के अनुसार नाम, 12-अंकीय आधार नंबर और बैंक विवरण (खाता संख्या व IFSC) सभी सही जानकारी दर्ज करे और आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार, पासबुक और फोटो ऊपर-बाएँ कोने में चिपकाए। भरा हुआ फॉर्म CSC या ब्लॉक कार्यालय में जमा करवा दे और आपको कुछ समय बाद 16-अंकीय पावती नंबर प्राप्त करना होगा। आवेदन का सत्यापन ग्राम सभा, ब्लॉक और जिला स्तर पर 45 दिन में किया जाएगा।

सुभद्रा योजना 2025 आवेदन की स्थिति (Application Status) चेक करें?

सुभद्रा योजना 2025 में आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए लाभार्थी को subhadra.odisha.gov.in पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते है, अधिक जानकारी के लिए निचे दी गयी स्टेप को फॉलो करे :  

स्टेप 1. सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जावे या फिर यहां क्लिक करें: subhadra.odisha.gov.in

स्टेप 2. होमपेज पर “Application Status” या “आवेदन स्थिति” का विकल्प पर क्लिक करें।

subhadra application status check

स्टेप 3. अपनी पहचान के लिए 12 अंको का आधार नंबर दर्ज करें ।

subhadra application status check (1)

स्टेप 4. दिए गए मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP को दर्ज करके सत्यापन पूरा करें।

स्टेप 5. OTP सबमिट करने के बाद आपके सामने आपकी आवेदन की वर्तमान स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी, जैसे — स्वीकृत (Approved), समीक्षा में (Under Review) या अन्य विवरण।

Subhadra Yojana Online Status & Beneficiary List चेक करें?

सुभद्रा योजना के तहत स्वीकृत लाभार्थियों की सूची देखने के लिए subhadra.odisha.gov.inपर जाएँ, “Beneficiary List” चुनें, अपना जिला, ब्लॉक/नगर निकाय और ग्राम पंचायत/वार्ड दर्ज करें, फिर View पर क्लिक करके सूची देखें और अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गयी स्टेप को फॉलो करें:

  • स्टेप 1. सबसे पहले subhadra योजना का ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करे या फिर यहां क्लिक https://subhadra.odisha.gov.in/ करें। 
  • स्टेप 2. होम पेज पर “Beneficiary List” विकल्प पर क्लिक करें।
Subhadra Yojana Online Status

  • स्टेप 3. अब आपके सामने Provisional Beneficiary List का पेज ओपन होगा जहा पर आपको निम्न जानकारी दर्ज करनी होगी:
  1. DISTRICT जिला, 
  2. BLOCK/ULB ब्लॉक/नगर निकाय 
  3. GP/WARD ग्राम पंचायत/वार्ड 
subhadra Beneficiary status check

स्टेप 4. सभी जानकारी चुन्नने के बाद दिए गए “View” बटन पर क्लिक करें। 

subhadra Beneficiary pdf

स्टेप 5. इसके बाद आपके सामने Provisional List (Eligible, Ineligible और Rejected List) सूची को PDF में दिनाक के अनुसार डाउनलोड करके देख सकते है। 

सुभद्रा योजना में कुछ समस्या और निवारण 

  • अगर किसी महिला का नाम लाभार्थी सूची में नहीं, तो सबसे पहले आपको अपनी आवेदन स्थिति चेक करना होगा या नज़दीकी CSC/14678 नंबर पर संपर्क करें।
  • कभी-कभी नाम, आधार या बैंक विवरण में गलती हो सकती है, जिसे आधार सेवा केंद्र, बैंक या मो सेवा केंद्र के माध्यम से ठीक करवा सकते है। 
  • अगर e-KYC प्रक्रिया अधूरी है, तो CSC पर जाकर बायोमेट्रिक या OTP सत्यापन करवाए है, यह सत्यापन 3-5 दिन में अपडेट हो जाता है। 
  • आधार लिंक या DBT से संबंधित NPCI अस्वीकृति होने पर बैंक में आधार लिंक करवाना और NPCI मैपर चेक करना समाधान होता है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

सुभद्रा योजना ओडिशा के लिए सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 14678 उपलब्ध है। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता या भुगतान स्थिति से जुड़ी जानकारी के लिए लाभार्थी इस टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

संपर्क विवरण
हेल्पलाइन          14678 (सुबह 6 बजे – रात 10 बजे, हिंदी/ओडिया)
1 दबाएँ: लाभार्थी सूची3 दबाएँ: शिकायत
ईमेल               subhadra.odisha.gov.in पर “संपर्क करें” फॉर्म
व्यक्तिगत सहायताCSC, मो सेवा केंद्र, जना सेवा केंद्र, या आंगनवाड़ी सुभद्रा शिविर (@WCD_Odisha पर X पर जाँचें)
Official Websitehttps://subhadra.odisha.gov.in/

महत्वपूर्ण प्रश्न 

प्रश्न 1.  आवेदन स्थिति कैसे देखें?

उत्तर: subhadra.odisha.gov.in पर जाएँ, आधार नंबर/ID दर्ज कर OTP सत्यापन करें।

प्रश्न 2.  लाभार्थी सूची कैसे देखें?

उत्तर: “Beneficiary List” में जिला, ब्लॉक, पंचायत चुनें और “View” पर क्लिक करें।

प्रश्न 3.  नाम सूची में नहीं दिख रहा?

Application Status चेक करें; CSC या 14678 से संपर्क करें।

प्रश्न 4.  e-KYC या बैंक लिंक में समस्या?

उत्तर: CSC या बैंक में जाकर e-KYC पूरा और Aadhaar लिंक करें।

प्रश्न 5.  भुगतान नहीं हुआ?

उत्तर: बैंक खाता DBT-enabled और Aadhaar लिंक सही करें।

प्रश्न 6.  आवेदन Rejected है?

उत्तर: फॉर्म में सुधार करे और CSC/आंगनवाड़ी केंद्र से मदद लें।

प्रश्न 7.  सहायता कैसे लें?

उत्तर: हेल्पलाइन 14678 या पोर्टल का “Contact Us” फॉर्म उपयोग करें।